Third party image
केंद्र सरकार ने देश के हर राज्य के जिलों को कोरोना संक्रमण के मद्देनजर रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन मे बांटकर सूची जारी
कर दी है।
जानकारी के मुुुताबिक छत्तीसगढ़ फिलहाल सिर्फ़ एक जिला रेड जोन मे शामिल है और एक जिला ऑरेंज जोन में शामिल है। इसके अलावा अन्य सभी 25 जिले ग्रीन जोन मे शामिल किए गए हैं।
कौन सा जिला किस जोन में
रेड जोन वाला जिला
ऑरेंज जोन वाला जिला
ग्रीन जोन वाले जिले
जानिए रेड, ऑरेंज, ग्रीन जोन के बारे में
कौन सा जिला किस जोन में
रेड जोन वाला जिला
- रायपुर
ऑरेंज जोन वाला जिला
- कोरबा
ग्रीन जोन वाले जिले
- सूरजपुर,
- बिलासपुर,
- दुर्ग,
- राजनांदगाव,
- बस्तर,
- दंतेवाड़ा,
- धमतरी,
- जांजगीर-चांपा,
- जशपुर,
- कांकेर,
- कबीरधाम,
- कोरिया,
- महासमुंद,
- रायगढ़,
- सरगुजा,
- बीजापुर,
- नारायणपुर,
- सुकमा,
- कोंडागांव,
- बालोदाबाजार,
- गरियाबंद,
- बालोद,
- मुंगेली,
- बलरामपुर,
- बेमेतरा
जानिए रेड जोन के बारे में
जिन जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या ज्यादा है, उन्हें सरकार ने रेड जोन में शामिल किया है। इन जिलो में संक्रमण की ग्रोथ रेट अधिक दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेड जोन के तहत देशभर मे 130 जिलों को शामिल किया है। इन जिलों में सरकार डोर-टू-डोर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
इसे कहते हैं ऑरेंज जोन
यहां कोरोना संक्रमण के सीमित मामले देखे गए हैं और सरकार इन क्षेत्रों में सीमित गतिविधियों को अनुमति दे रही है, जैसे खेती कार्य, रोजमर्रा की जरूरी कार्य से संबंधित उद्योग आदि।
ऑरेंज जोन में वे जिले शामिल हैं, जहां बीते 14 दिनों में एक भी कोरोना पॉजिटिव का केस सामने नही आया है। फिलहाल देश में 284 जिलों को ऑरेंज जोन में शामिल किया गया है।
ग्रीन जोन
ग्रीन जोन में वे जिले हैं, जहां कोरोना वायरस का एक भी पॉजिटिव केस मामला है। इन जिलों में आवशयक सेवाओ के अलावा व्यापारिक गतिविधियों, शराब दुकानों आदि को खोलने की अनुमति स्थानीय प्रशासन दे सकता है। फिलहाल देश मे 319 जिले ग्रीन जोन में शामिल हैं।
0 टिप्पणियाँ