21 दिन के लॉकडाउन के दौरान रामायण का प्रसारण किया गया. लेकिन जब लॉकडाउन की अवधि बढ़ गई तब उत्तर रामायण के प्रसारण का फैसला किया।
Third party image
अब रामायण देशभर ही नहीं दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धरावाहिक बन गया है। इस बात की जानकारी खुद डीडी नेशनल द्वारा दी गई है। डीडी नेशनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर बताया है कि रामायण ने दुनियाभर में देखे जाने वाले धारावाहिक के रूप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। डीडी नेशनल के इस ट्वीट में लिखा गया है, 'रामायण के दोबारा प्रसारण ने दुनिया भर में दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यह 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है।
Thanks to all our viewers!!#RAMAYAN - WORLD RECORD!!— Doordarshan National (@DDNational) May 1, 2020
Highest Viewed Entertainment Program Globally.#IndiaFightsCorona#IndiaFightsBack pic.twitter.com/Z2WrxtYDEa
रामायण के पुनः प्रसारण ने एक बार फिर से इसके किरदारों को लाइम लाइट में ला दिया है। लोग इसके किरदारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा सर्च कर रहे हैं। तो वहीं शो के सभी कलाकार भी फैन्स की मांग पर शो से जुड़े किस्से और तस्वीरें सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते रहते हैं।
इस धारावाहिक में राम का किरदार अभिनेता अरुण गोविल ने निभाया था। तो वहीं माता सीता के किरदार में अभिनेत्री दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण
के करिदार में सुनील लहरी नजर आए थे।
कल से होगा श्रीकृष्णा का प्रसारण
कल से होगा श्रीकृष्णा का प्रसारण
श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,— Doordarshan National (@DDNational) May 2, 2020
हे नाथ नारायण वासुदेव...
3 मई से रोजाना रात 9 बजे देखिए भगवान कृष्ण की लीला और उनके महिमा की कथा हमारी पेशकश धारावाहिक “श्री कृष्णा” सिर्फ @DDNational पर।#ShriKrishna pic.twitter.com/QOV9gmYoES
0 टिप्पणियाँ